Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
भारत

सीतापुर:महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

। मिश्रित- सीतापुर / महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर तहसील कार्यालय के पीछे स्थित प्राचीन बाला जी मंदिर परिसर में मुख्य यजमान श्रीमती रामरानी पांडेय एवं भारत प्रसाद पांडेय द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया । कथा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालु महिलाओं एवं भक्तों ने
Share:
सीतापुर:महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा
Read in your preferred language.

। मिश्रित- सीतापुर / महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर तहसील कार्यालय के पीछे स्थित प्राचीन बाला जी मंदिर परिसर में मुख्य यजमान श्रीमती रामरानी पांडेय एवं भारत प्रसाद पांडेय द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया । कथा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालु महिलाओं एवं भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।श्रीमद्भागवत कथा का वाचन वृंदावन धाम निवासी सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित विनय मोहन बाजपेई अपने श्रीमुख से कर रहे हैं। कथा व्यास ने भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं तथा उसे आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा अमृत का रसपान कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रखा गया है । दिनांक 28 जून के पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ कथा का विसर्जन किया जाएगा ।