Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर : भाजपा सभासदों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

सीतापुर : मिश्रिख नगर पालिका परिषद से सम्मानित सभासद अभय चौरसिया,सभासद रामनरेश कश्यप, सभासद विपिन गुप्ता, एवं शिवेश वैश्य (मण्डल उपाध्यक्ष भा०ज०पा०) ने भाजपा से इस्तीफा देकर। मा० रामपाल राजवंशी जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा सपा एवं सुभा सपा गठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुमार
Share:
Read in your preferred language.

सीतापुर : मिश्रिख नगर पालिका परिषद से सम्मानित सभासद अभय चौरसिया,सभासद रामनरेश कश्यप, सभासद विपिन गुप्ता, एवं शिवेश वैश्य (मण्डल उपाध्यक्ष भा०ज०पा०) ने भाजपा से इस्तीफा देकर। मा० रामपाल राजवंशी जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा सपा एवं सुभा सपा गठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुमार राजवंशी को मिश्रिख विधान सभा से जिताने का संकल्प लिया इस अवसर पर सभासद नईम खां, सभासद अतीक अहमद अंसारी, श्यामू मिश्रा पूर्व प्रधान जसरथपुर, मुस्ताक गाज़ी पूर्व प्रधान जसरथपुर, अवधेश तिवारी आदि उपस्थित रहे साथ ही उपरोक्त सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने मा० रामपाल राजवंशी जी के साथ में ग्राम बीबीपुर, ग्राम परसपुर, ग्राम रहीमाबाद इत्यादि गावों में जाकर जनसंपर्क स्थापित किया तथा मनोज कुमार राजवंशी के लिए चुनाव निशान छड़ी पर वोट देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष स० वा ०पा०मा०अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की ।