Thursday, 01 October 2026 | 3:32 AM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर : फेसबुक पोस्ट को लेकर आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग*

Share:
सीतापुर : फेसबुक पोस्ट को लेकर आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग*
Read in your preferred language.

मिश्रिख, सीतापुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में श्यामलाल भारती ने बताया कि विपक्षी बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर सुमेन्द्र कुमार सिंह के फेसबुक अकाउंट से 29 सितंबर 2026 को एक पोस्ट किए जाने का आरोप है। प्रार्थना पत्र के अनुसार पोस्ट में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं को लेकर टिप्पणी की गई तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को आपस में विवाद एवं लड़ाई-झगड़े के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
श्यामलाल भारती ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा पूर्व में कराई गई होर्डिंग को बसपा की होर्डिंग बताकर विवाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।