Tuesday, 15 September 2026 | 2:42 PM
भारत

सीतापुर: 5 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामदकरीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी के औजार और कार बरामद

सीतापुर। जनपद पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में थाना मछरेहटा पुलिस एवं एसओजी टीम ने ग्राम परसदा-शुक्लापुर रोड पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल, करीब 1.98
Share:
सीतापुर: 5 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामदकरीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी के औजार और कार बरामद
Read in your preferred language.

सीतापुर। जनपद पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में थाना मछरेहटा पुलिस एवं एसओजी टीम ने ग्राम परसदा-शुक्लापुर रोड पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल, करीब 1.98 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, दो अवैध देशी तमंचे, जिंदा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त सब्बल, रॉड, हथौड़ी तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों के नामसुनील पुत्र बसंत, निवासी छींकेताल, थाना महोलीलालता पुत्र पुतानी, निवासी सरफापुर, थाना खैराबादबनवारी पुत्र श्रीपाल, निवासी दुग्गापुरवा, थाना मिश्रिखबल्लू पुत्र टिकई, निवासी मधवापुर, थाना रामकोटगुड्डू उर्फ खत्रीय पुत्र खेमकरन, निवासी हरिपालपुर, थाना मछरेहटापुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 10/11 जून 2026 की रात थाना मछरेहटा क्षेत्र के ग्राम भिठौरा में एक मकान का ताला तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी किया था। चोरी के बाद सभी सामान और नगदी आपस में बांट ली थी। इसके अलावा लालता और बनवारी ने थाना हरगांव क्षेत्र में एक जनरल स्टोर में हुई चोरी की वारदात में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त बनवारी, लालता और बल्लू के विरुद्ध पहले से चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार के नेतृत्व में थाना मछरेहटा पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा की गई।