अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम संस्थान बड़ी खाटू रोहिणी, नागौर के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा, पूर्व राज्य मंत्री मंजू मेघवाल, पद्मश्री हिमता राम भांभू पर्यावरण प्रेमी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण डॉ. नानक दास जी महाराज, रोहिणी संरपच द्वारा सम्मानित मंच से कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एस के फगेड़िया को दुप्पटा, प्रमाण पत्र एवं संविधान प्रति देकर डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया ।
डॉ. फगेड़िया को कमूल एक सहारा एनजीओ सीकर के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान, चाईल्ड अवेयरनेस प्रोग्राम और निःशुल्क निस्वार्थ सामाजिक निहितार्थ कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सम्मानित किया गया । इस अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा, सहसचिव पवन मोगा, कोषाध्यक्ष विकास फगेड़िया, मीडिया प्रभारी शैतानाराम जाखड़, गोपाल बाजिया, जितेंद्र दायमा, शिवकरण, कमला रणवा, सुमन, सुभाष जाखड़ सहित संस्थान सदस्यों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई ।
भारत
सीकर/ राजस्थान : कमलादेवी जनसेवा संस्थान के डॉ. एसके फगेड़िया राष्ट्रीय स्तर पर अंबेडकर कीर्ति सम्मान से सम्मानित हुए
अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम संस्थान बड़ी खाटू रोहिणी, नागौर के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा, पूर्व राज्य मंत्री मंजू मेघवाल, पद्मश्री हिमता राम भांभू पर्यावरण प्रेमी, राष्ट्री
Read in your preferred language.