Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
मनोरंजन

सिद्धांत चतुर्वेदी नव्या नवेली को डेट करने की खबर पर बोले- काश वह मेरी…

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से सुर्खियों में है। दोनों एक-दूसरे के पोस्ट पर खूब कमेंट्स करते हैं और जब भी किसी इवेंट में दोनों साथ नजर आते हैं तो उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर जरूर वायरल होती हैं। हाल ही में दोनों मनीष मल्होत्रा की दि
Share:
सिद्धांत चतुर्वेदी नव्या नवेली को डेट करने की खबर पर बोले- काश वह मेरी…
Read in your preferred language.

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से सुर्खियों में है। दोनों एक-दूसरे के पोस्ट पर खूब कमेंट्स करते हैं और जब भी किसी इवेंट में दोनों साथ नजर आते हैं तो उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर जरूर वायरल होती हैं। हाल ही में दोनों मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी नजर आए। कई बार सिद्धांत से रिलेशनशिप की खबरों के बारे में पूछा गया जिस पर वह हमेशा नव्या को अच्छा दोस्त बताते। अब हाल ही में सिद्धांत से एक इंटरव्यू में फिर इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया। दरअसल, हाल ही में सिद्धांत अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं।
इस दौरान सिद्धांत और ईशान से पूछा गया कि आपको लेकर ऐसी कोई अफवाह है जिसे वह चाहते हैं कि सच हो। इस पर सिद्धांत ने गुड टाइम्स से बात करते हुए कहा कि ये अफाह कि मैं किसी को डेट कर रहा हूं। काश येसच होता।
वैसे बता दें कि भले ही सिद्धांत कई बार इन अफवाहों को मना करते हैं, लेकिन उतना ही उनके चर्चे बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में जब करण जौहर के शो में सिद्धांत पहुंचे तो करण ने उनसे पूछा था कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं तो सिद्धांत ने जवाब दिया था कि फिलहाल मैं सिर्फ काम के साथ कमिटिड हूं। इस पर फिर ईशान ने बीच में चिढ़ाते हुए कहा था, अरे इनसे पूछो कि आनंदा कौन है? इस पर सिद्धांत तुरंत कहते हैं कि नहीं यार मैं सिंगल हूं।
बता दें कि हाल ही में जब मनीष मल्होत्रा की पार्टी में दोनों पहुंचे थे तो मीडिया ने सिद्धांत को चिढ़ाके हुए कहा था कि नव्या जी आ रहे हैं, रुक जाइए ना। तो वहीं नव्या जब आईं तो उन्होंने नव्या से कहा था, अरे नव्या जी आपका कोई इंतजार कर रहा था।
सिद्धांत के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत साल 2017 में आए टीवी सीरीज लाइफ सही है से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म गली बॉय में काम किया जिसमें उनके एम सी किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिला। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे फिर भी सिद्धांत ने अपने किरदार से सभी को अट्रैक्ट किया। अब फोन भूत के बाद सिद्धांत फिल्म खो गए हम कहां में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और आदर्श गौरव लीड रोल में होंगे
नव्या का एक्टिंग में इट्रेस्ट नहीं है। उन्होंने बिजनेस में काम करना शुरू किया। इसके साथ ही वह कई एनजीओ से जुड़ी हैं जो कई सोशल मुद्दों पर लोगों की मदद करते हैं।