Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 PM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत,गांव में छाया मातम

शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी मोतबर पुत्र जावेद पिछले 9 नवंबर को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसकी आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवंबर की शाम मोतबर अपने मौसेरे भाई के साथ के साथ बाइक से कही जा रहा था इस बीच जब दोनों सैदपु
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी मोतबर पुत्र जावेद पिछले 9 नवंबर को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसकी आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवंबर की शाम मोतबर अपने मौसेरे भाई के साथ के साथ बाइक से कही जा रहा था इस बीच जब दोनों सैदपुर गोरारी के समीप पहुंचे तो तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पत्थर के साइन बोर्ड से टकरा गई,जिसके वजह से मोतबर के मौसेरे भाई की मौत हो गई एवं मोतबर गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था जहां आज मोतबर की भी मौत हो गई,मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।