Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 PM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत

शाहगंज(जौनपुर): नगर के सुल्तानपुर आजमगढ़ बाईपास दादर पुल पर गुरुवार देर रात दो मोटरसाइकिल की टक्कर में कोरवलिया गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र राम आसरे व ठकठौलिया गांव निवासी 19 वर्षीय मनोज पुत्र संजय गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): नगर के सुल्तानपुर आजमगढ़ बाईपास दादर पुल पर गुरुवार देर रात दो मोटरसाइकिल की टक्कर में कोरवलिया गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र राम आसरे व ठकठौलिया गांव निवासी 19 वर्षीय मनोज पुत्र संजय गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर घायल मनोज को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। नीरज की मौत से परिजनों व ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेजने की तैयारी कर आगे की कार्यवाई में जुट गई।