शाहगंज( जौनपुर): सरपतहां थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खनुवाई गांव निवासी विकास यादव (22) पुत्र जगदीश यादव मंगलवार की शाम को अपनी अपाची बाइक लेकर गांव के ही एक युवक के साथ घर से बाजार के लिए निकला था। रात करीब नौ बजे सरपतहां थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव की एक सजातीय युवती ने विकास यादव के चचेरे भाई श्रवण यादव को मोबाइल फोन पर काल कर घुरीपुर सड़क के किनारे उसके मरणासन्न पड़े होने की सूचना दी। श्रवण अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस विकास को राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस एक युवक से पूछताछ करने के साथ ही घटना के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। प्रकरण में थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक की मौत के सन्दर्भ में कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पर्दाफाश हो जायेगा।
उत्तर प्रदेश
शाहगंज(जौनपुर):संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
शाहगंज( जौनपुर): सरपतहां थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खनुवाई ग
Read in your preferred language.