Monday, 14 September 2026 | 11:03 PM
उत्तर प्रदेश

शहडोल: धनपुरी पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही

धनपुरी। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सट्टा/जुआ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत 25 मई को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धनपुरी में इस्लाम खान पिता शेख मकबूल उम्र 21 वर्ष निवासी धनपुरी कागज पर अंक लिखकर रूपये-पैसों का हार जीत का दांव लगवाकर सट्टा
Share:
Read in your preferred language.

धनपुरी। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सट्टा/जुआ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत 25 मई को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धनपुरी में इस्लाम खान पिता शेख मकबूल उम्र 21 वर्ष निवासी धनपुरी कागज पर अंक लिखकर रूपये-पैसों का हार जीत का दांव लगवाकर सट्टा पर्ची काट रहा हैं। जिस पर धनपुरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दबिश देकर इस्लाम खान के कब्जे से सट्टा पर्ची, डाॅट पेन एवं नगदी 450/- रुपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

सवांददाता: संदीप साहू