Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 PM
उत्तर प्रदेश

शहडोल: पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के ऊपर हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न

शहडोल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी पर सरकार के इशारे पर क्राइम ब्रांच पुलिस के द्वारा बिना जांच के एफआईआर दर्ज करने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुभाष गुप्ता जी के मार्गदर्शन में एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव रविंद्र तिवारी तथा मध्य प्रदेश कांग्
Share:
शहडोल: पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के ऊपर हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न
Read in your preferred language.

शहडोल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी पर सरकार के इशारे पर क्राइम ब्रांच पुलिस के द्वारा बिना जांच के एफआईआर दर्ज करने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुभाष गुप्ता जी के मार्गदर्शन में एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव रविंद्र तिवारी तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अजय अवस्थी के मौजूदगी में बैठक की गई एवं 5 मिनट का मौन रखकर प्रदेश की अहंकारी भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुभाष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा समय रहते संसाधनों की व्यवस्था नहीं कर पाने के कारण कोरोनावायरस ने प्रदेश भर में अफरा-तफरी मचा दी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के सचिव रविंद्र तिवारी जी ने बताया कि सरकार की निष्क्रियता का नतीजा यह निकला कि आज हर तरफ शहर से लेकर गांव तक अस्पतालों में बेड दवाई ऑक्सीजन की कमी है और समय पर इलाज न कर मिल पाने के कारण कई लोग काल के गाल में समा गए हैं।

सवांददाता: संदीप साहू