Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 PM
मनोरंजन

सोशल मीडिया पर भड़की शाह रुख खान की लाडली, सुहाना खान के साथ अनन्या पांडे ने की ऐसी हरकत, आइये जाने

बॉलीवुड सुपर​स्टार शाह रुख खान की तरह ही उनकी लाडली सुहाना खान भी अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। हाल ही में सुहाना और उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ पूल में मस्ती करती दिखीं थीं। लेकिन अब अनन्या की एक हरकत पर काफी भड़क गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कमेंट
Share:
सोशल मीडिया पर भड़की शाह रुख खान की लाडली, सुहाना खान के साथ अनन्या पांडे ने की ऐसी हरकत, आइये जाने
Read in your preferred language.

बॉलीवुड सुपर​स्टार शाह रुख खान की तरह ही उनकी लाडली सुहाना खान भी अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। हाल ही में सुहाना और उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ पूल में मस्ती करती दिखीं थीं। लेकिन अब अनन्या की एक हरकत पर काफी भड़क गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कमेंट कर सुहाना ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

दअसल, हाल ही में अनन्या पांडे की छोटी बहन रायसा ने अपना 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अनन्या ने इंस्टाग्राम पर बहन संग अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों डिनर करती नजर आ रही हैं। लेकिन अनन्या की इस तस्वीर को देखकर सुहाना खान भड़क गईं। अनन्या ने रायसा के साथ डिनर पार्टी की जो फोटो शेयर की है इसमें सुहाना भी थीं। इस तस्वीर में सुहाना को क्रॉप करके अनन्या ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। अनन्या की ये बात सुहाना को अच्छी नहीं लगी

इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे चूहिया। मेरा दिल।' अनन्या के इस पोस्ट पर जहां हर कोई कमेंट कर रायसा को बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर सुहाना ने लिखा, 'मुझे क्रॉप करने के लिए शुक्रिया। इसके बाद सुहाना ने एक और कमेंट करते हुए लिखा, 'what the hell…'। बात दें कि सुहाना खान का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बात दें कि सुहाना खान जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह हाल ही में जोया अख्तर के ऑफिस में देखी गईं हैं। वहीं इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। हलांकि अभी तक बॉलीवुड डेब्यू को लेकर तो अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जोया अख्तर की सीरीज आर्चीज से सुहाना अभिनय की दुनिया में कदम रख सकती हैं। इस फिल्म के निर्माण का एलान नेटफ्लिक्स ने पिछले साल किया था। दुनियाभर में लोकप्रिय इस कॉमिक स्ट्रिप के चाहने वालों की तादाद बहुत बड़ी है। श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के भी स्टार कास्ट में शामिल होने की खबरें आयी थीं। वहीं, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के भी इससे डेब्यू करने की खबर थी। रीमा कागती भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं, जो जोया के साथ फिल्में लिखती और बनाती रही हैं।