Monday, 14 September 2026 | 6:28 PM
UP News

हरदोई में साफ करने के बहाने अंगूठी ले गए टप्पेबाज

हरदोई पिहानी मोहल्ला नागर में जेवरात की सफाई के बहाने बाइक से आए दो टप्पेबाज एक घर से सोने की दो अंगूठी ले उड़े। सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे जा रहे हैं। बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे मोहल्ला नागर उत्तरी निवासी जुबैर खां के घर पर बाइक पर दो युवक आए। जुबैर अपने मेडिकल स्टोर प
Share:
हरदोई में साफ करने के बहाने अंगूठी ले गए टप्पेबाज
Read in your preferred language.

हरदोई पिहानी मोहल्ला नागर में जेवरात की सफाई के बहाने बाइक से आए दो टप्पेबाज एक घर से सोने की दो अंगूठी ले उड़े। सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे जा रहे हैं।

बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे मोहल्ला नागर उत्तरी निवासी जुबैर खां के घर पर बाइक पर दो युवक आए। जुबैर अपने मेडिकल स्टोर पर थे, घर में केवल महिलाएं थीं। जुबैर की मां हाशमी बेगम ने बताया कि दोनों युवकों ने उन्हें एक पाउडर दिखाकर कहा कि वह कंपनी की ओर से जेवर सफाई के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कई जेवर साफ कर के भी दिखाए।

महिला ने बताया कि वह भी अपनी दो अंगूठी साफ कराने के लिए उन्हें देकर कुछ लेने अंदर गईं। इसी बीच दोनों युवक अंगूठी लेकर फरार हो गए। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसी ठगी करने वालों से सतर्क रहें।