Tuesday, 15 September 2026 | 11:07 AM
भारत

सरधना विधायक को मेरठ में बनाया प्रत्याशी, भानु प्रताप का टिकट कटा

मेरठ में समाजवादी पार्टी ने सरधना विधायक अतुल प्रधान को कैंडिडेट घोषित किया है। अतुल प्रधान सपा के टिकट पर सरधना से विधायक का चुनाव जीते थे। इससे पहले सपा ने सुप्रीम कोर्ट के वकील दलित चेहरा भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। भानु प्रताप का टिकट काटकर सपा ने अब अतुल प्रधान को प्रत्याशी बना
Share:
Read in your preferred language.

मेरठ में समाजवादी पार्टी ने सरधना विधायक अतुल प्रधान को कैंडिडेट घोषित किया है। अतुल प्रधान सपा के टिकट पर सरधना से विधायक का चुनाव जीते थे। इससे पहले सपा ने सुप्रीम कोर्ट के वकील दलित चेहरा भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। भानु प्रताप का टिकट काटकर सपा ने अब अतुल प्रधान को प्रत्याशी बनाया है।
पिछले पांच दिनों से समाजवादी पार्टी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर खींचतान चल रही थी। जो सोमवार को खत्म हो गई। देर रात साढ़े 11 बजे पार्टी ने मेरठ सीट पर अतुल प्रधान का नाम घोषित कर दिया है। वहीं आगरा सीट से सुरेश चंद कदम को प्रत्याशी बनाया है।