Tuesday, 15 September 2026 | 10:10 AM
मनोरंजन

No Entry 2 में सलमान खान के साथ दिखे सामंथा रुथ प्रभु

सलमान खान के फैन्स को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों एक्टर अपनी नई फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के चलते लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच उनकी सुपर-डुपर हिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को लेकर भी खलबली सी मची हुई है। दरअसल इस सीक्वल को लेकर सालों पहले चर्चा शुरू हुई थी और इसक
Share:
No Entry 2 में सलमान खान के साथ दिखे सामंथा रुथ प्रभु
Read in your preferred language.

सलमान खान के फैन्स को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों एक्टर अपनी नई फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के चलते लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच उनकी सुपर-डुपर हिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को लेकर भी खलबली सी मची हुई है। दरअसल इस सीक्वल को लेकर सालों पहले चर्चा शुरू हुई थी और इसके बाद सलमान खान-बोनी कपूर के बीच हुई अनबन के चलते यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। कुछ हफ्ते पहले ही खबर आई थी कि फिल्ममेकर्स साल 2005 में आई नो एंट्री का सीक्वल बनाने के लिए बेकरार है। इस कॉमेडी ड्रामा में सलमान खान का अंदाज तो जबरदस्त होगा ही। साथ ही आप यह जानने के लिए बेताब हो रहे होंगे कि आखिर इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कौन सी हीरोइन नजर आएगी? बता दें कि अब इस फिल्म की हीरोइन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। नो एंट्री के सीक्वल से सामंथा रुथ प्रभु का नाम जुड़ने लगा है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो पर्दे पर एक्ट्रेस सलमान खान संग रोमांस करती हुई नजर आएंगी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ए लिस्ट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं।
बता दें कि नो एंट्री में आपको एक नहीं दो नहीं बल्कि 10-10 हीरोइनें नजर आने वाली हैं। फिल्ममेकर्स ने इंडस्ट्री की तमाम हीरोइनों को इस फिल्म के लिए अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। बॉलीवुड लाइफ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक नो एंट्री 2 में साउथ की कई हसीनाएं साथ नजर आने वाली हैं। फिल्ममेकर्स अब तक सामंथा रुथ प्रभु, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया को अप्रोच कर चुके हैं और इस बात के ज्यादा चांस हैं कि सामंथा का रोल काफी बड़ा हो।