Tuesday, 15 September 2026 | 6:45 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त की बहन की शादी से आ रहा था

हरदोई जिले में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर बाइक से घर जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार भी खाई में पलट गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। सुरसा थाना क्षेत्र के सहिमापुर निवासी अनीस कुमार (28) मजदूरी करता था। रविवार की रात अपने दोस्त राजू की
Share:
हरदोई में सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त की बहन की शादी से आ रहा था
Read in your preferred language.

हरदोई जिले में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर बाइक से घर जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार भी खाई में पलट गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। सुरसा थाना क्षेत्र के सहिमापुर निवासी अनीस कुमार (28) मजदूरी करता था। रविवार की रात अपने दोस्त राजू की बहन की शादी में शामिल होने जगतपुरवा गया था।

देर रात वापस घर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सुरसा थाना क्षेत्र में सथरी मोड़ के पास कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार भी खंती में चली गई। टक्कर लगने से अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिवार में पत्नी कमला, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार चालक हिरासत में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।