Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

पीलीभीत में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया की रहने वाली दुलारो देवी ने बताया कि वह मंडी में मजदूरी करती हैं।उनकी पुत्री गीता देवी शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बीती 19 अ
Share:
पीलीभीत में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
Read in your preferred language.

पीलीभीत में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया की रहने वाली दुलारो देवी ने बताया कि वह मंडी में मजदूरी करती हैं।उनकी पुत्री गीता देवी शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बीती 19 अक्तूबर को उसने घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दुलारों का कहना है कि शहर के ही एक निजी होटल में काम करने वाले सुरेंद्र यादव से बेटी का प्रेम प्रसंग था।

सुरेंद्र बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। इससे वह परेशान रहती थी। महिला का कहना है कि सुरेंद्र लड़की के अश्लील फोटो खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने सुरेंद्र यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।