Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में एडीजी के आदेश पर हुई रिपोर्ट

बीसलपुर में अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो माह बाद विवाहिता व उसके पति के साथ मारपीट करने व निर्वस्त्र करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उनके पति का अरविंद से जमीन संबंधी मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। रंजिश
Share:
पीलीभीत में महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में एडीजी के आदेश पर हुई रिपोर्ट
Read in your preferred language.

बीसलपुर में अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो माह बाद विवाहिता व उसके पति के साथ मारपीट करने व निर्वस्त्र करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उनके पति का अरविंद से जमीन संबंधी मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। रंजिश के तहत अरविंद ने अपने कई साथियों के साथ 29 अगस्त 2023 को उनके घर में घुसकर पति पर हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया था। पति की बेहोशी का अनुचित लाभ उठाते हुए हमलावरों ने विवाहिता को निर्वस्त्र कर दुराचार करने का प्रयास किया। विवाहिता की चीख पुकार पर भीड़ जमा हो गई। विवाहिता ने उसी दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर विवाहिता ने बरेली मंडल के अपर पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि एडीजी के निर्देश पर गांव के ही अरविंद, नन्हेंलाल, सुदेश, रामसेवक, छविराम और राकेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।