Monday, 14 September 2026 | 8:20 PM
UP News

मैनपुरी में युवती के साथ रेप, मुकदमा दर्ज:मक्का भुनाने निकली थी, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव से युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती अपने गांव में मक्का भुनाने के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में
Share:
मैनपुरी में युवती के साथ रेप, मुकदमा दर्ज:मक्का भुनाने निकली थी, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Read in your preferred language.

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव से युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती अपने गांव में मक्का भुनाने के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है।

घटना के बाद आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

मामला बेवर, एलाऊ थाना क्षेत्र की सीमा पर बसे गांव से जुड़ा है। यहां बेवर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक ने एलाऊ पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर के समय उसकी चचेरी बहन मक्का भुनाने के लिए गांव से ही सटे गांव में गई थी। यहां पर उसके गांव के आरोपी सुभान अली उर्फ लल्लू ने रास्ते मे मक्का के खेत मे खींच ले जाकर पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित के भाई ने बताया कि उसका गांव दोनों थानों के बॉर्डर पर बेवर थाने में स्थित है। आरोपी ने वारदात को अंजाम एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव में की है। इसके चलते हुए एलाऊ थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराने आया है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ