Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में नौकरी का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने युवती को ब्लॉक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अधिकारी से मिलवाने की बात कहकर पहले कार में बैठाया। बाद में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पूरनपुर में की तो पुलिस ने अधिकारिय
Share:
पीलीभीत में नौकरी का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म
Read in your preferred language.

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने युवती को ब्लॉक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अधिकारी से मिलवाने की बात कहकर पहले कार में बैठाया। बाद में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पूरनपुर में की तो पुलिस ने अधिकारियों को गुमराह करते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया। अब महिला ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने एसपी अतुल कुमार को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक ने अपने आपको ठेकेदार बताते हुए उसे ब्लॉक में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।

इसी दौरान युवक ने युवती से लगभग तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए। काफी लंबे समय तक जब उसकी नौकरी नहीं लगी, तो उसने अपना रुपया वापस मांगा। इसके बाद युवक ने अधिकारी से मिलवाने की बात कहते हुए उसे असम रोड स्थित सिरसा चौराहे पर बुलाया। वहां पर युवक ने उसे अपनी कार में बैठा लिया और उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया।आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसकी आंख खुली तो वह सिरसा के जंगल में थी। जहां युवक ने धमकाया कि अगर कहीं शिकायत की, तो जान से मार देगा। इतना ही नहीं शादी का झांसा देकर काफी समय तक उससे संबंध बनाता रहा।

बाद में युवती को पता चला कि युवक शादीशुदा है। इसके बाद उसने मामले की शिकायत युवक के परिजनों से की, लेकिन उन्होंने उसे भगा दिया। इसके बाद युवती ने मामलेे की शिकायत पूरनपुर कोतवाली में की। मगर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऑनलाइन शिकायत में भी पुलिस ने खेल कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से कर कार्रवाई की मांग की है।