Tuesday, 15 September 2026 | 3:10 PM
मनोरंजन

Shehnaaz Gill जैसी हो बेटी ही चाहते हैं राजकुमार राव , फैन्स बोले- ‘इमोशनल ही कर दिया’

राजकुमार राव की फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग‘ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। राजकुमार इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह शहनाज गिल के यूट्यूब चैनल के चैट शो के पहले मेहमान बने। राजकुमार राव के साथ शहनाज का यह इंटरव्यू मस्ती मजाक से भरा रहा। अभिनेता ने अपनी जिंदगी, करियर, फैमिली प्लानिंग पर ब
Share:
Shehnaaz Gill जैसी हो बेटी ही चाहते हैं राजकुमार राव , फैन्स बोले- ‘इमोशनल ही कर दिया’
Read in your preferred language.

राजकुमार राव की फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग‘ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। राजकुमार इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह शहनाज गिल के यूट्यूब चैनल के चैट शो के पहले मेहमान बने। राजकुमार राव के साथ शहनाज का यह इंटरव्यू मस्ती मजाक से भरा रहा। अभिनेता ने अपनी जिंदगी, करियर, फैमिली प्लानिंग पर बात की। शहनाज ने पूछा कि आलिया-रणबीर के बाद वो कब बेबी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह तो पता नहीं लेकिन चाहते हैं शहनाज जैसी बेटी हो।
राजकुमार और पत्रलेखा पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। शहनाज जब बेबी का सवाल पूछती हैं राजकुमार शरमाने लगते हैं और हंसते हुए कहते हैं, मैं बेबी कब कर रहा हूं ये तो मेरे घरवाले भी नहीं पूछते। सोचा नहीं है शहनाज अभी तो सच में। मुझे लगता है कि अभी तो मैं खुद ही बच्चा हूं अभी क्या बच्चा करना। शहनाज उनसे कहती हैं, ठीक है, कोई बात नहीं, अच्छा ठीक है जब मन करे तब कर लेना। राजकुमार ने कहा, मैं चाहता हूं अगर मेरी बेटी हो तो बिल्कुल आपकी जैसी हो बिंदास, स्वीट, सिंपल, सुंदर, टैलेंटेड।
शहनाज पूछती हैं कि उनके बारे में तीन शब्दों में बताना है। राजकुमार बताते हैं, वह बहुत प्योर, टैलेंटेड और मासूम हैं। राजकुमार से पूछा गया कि अगर वो एक्टर नहीं होते तो क्या होते। उन्होंने बताया कि वो आर्मी या इन्वेस्टीगेशन एजेंसी में होते।
एक फैन ने कहा, इंटरव्यू का वह पार्ट इमोशन करने वाला है जब राजकुमार कहते हैं उनकी बेटी शहनाज जैसी हो। एक यूजर लिखते हैं, बिग बॉस में शहनाज, राजकुमार से मिली थीं और आज वह उनका इंटरव्यू ले रही है। प्रेरित करने वाली यात्रा है। एक ने कहा, बिना कुछ ज्यादा कहे ही शहनाज हंसा देती हैं।