Friday, 16 October 2026 | 3:50 AM
भारत

अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी,

Share:
अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी,
Read in your preferred language.
बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
नवादा से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा।
जिला के नरहट थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह संयुक्त छापेमारी के दौरान छोटी पाली-देवरा के समीप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। हालांकि, पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
इस संबंध में नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलैया नदी से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर नरहट पुलिस और खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम को देखते ही बालू लेकर जा रहा ट्रैक्टर चालक बालू गिराते हुए छोटी पाली-देवरा के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार एवं खनन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध बालू खनन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।