जौनपुर :मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा विकासखंड बक्सा के ग्राम पंचायत नरी में मशरूम उत्पादन का कार्य कर रहे जन कल्याण आजीविका स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण किया गया।
समूह के अध्यक्ष श्रीमती साधना खरवार द्वारा बताया गया कि प्रत्येक सीजन लगभग 3 से 3ः30 लाख रुपए की इनकम मशरूम उत्पादन से जनरेट हो रही है साधना ने न केवल अपने साथ जुड़ी 10 अन्य महिलाओं को इस कार्य में लगाया है और उनकी आय में बढ़ोतरी की है बल्कि अन्य 15 समूहों के लगभग 150 से अधिक दीदीयों को प्रशिक्षित करके उनसे मशरूम उत्पादन में उनका सहयोग कर रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय समूह के सदस्यों को अपना उत्पादन बढ़ाने, ब्रांडिंग करने, अच्छी पैकेजिंग करने, जनपद स्तर पर एक कमर्शियल प्लेस दिलाने के साथ-साथ अतिरिक्त शेड निर्माण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही इनकी क्षमता वृद्धि हो अन्य विभागों से कन्वर्जेंस एवं सीएसआर फंड से सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर :मशरूम उत्पादन का कार्य कर रहे जन कल्याण आजीविका मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरिक्षण
Read in your preferred language.