Tuesday, 15 September 2026 | 3:04 PM
भारत

रायबरेली :उत्तर प्रदेश दिवस सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन

जनपद रायबरेली के मुंशीगंज शहीद स्थल में उत्तर प्रदेश दिवस-2022 का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने शहीदों के प्रति शहीद स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा
Share:
Read in your preferred language.


जनपद रायबरेली के मुंशीगंज शहीद स्थल में उत्तर प्रदेश दिवस-2022 का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने शहीदों के प्रति शहीद स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिला खादी ग्रामोद्योग/जिला उद्योग व एनआरएलएम विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए गए। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा उत्तर प्रदेश दिवस का लखनऊ से सजीव प्रसारण भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की भव्यता पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार व जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चौरसिया ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सभी संसाधनों से परिपूर्ण है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उत्तर प्रदेश अपने आप में वृहद सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों का उत्साह पूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करना है तभी हमारा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राम, कृष्ण, कबीर सहित अनेकानेक सूफी संतों के आदर्शों और विचारों से ओतप्रोत है, हमें इनके आदर्शों और विचारों से सीख लेकर उसे अपनी कार्यशैली में लाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में निष्पक्ष रूप से अपने मतदान का प्रयोग करने एवं जनपद में कोविड-19 के नए वेरिएंट के संक्रमण सेे बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग सहित शासन व प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की है। पूरे विश्व में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को श्रेष्ठ तथा अनुकरणीय बताते हुए तथा उत्तर प्रदेश की प्रगति एवं यहां के लोगों में आपसी भाईचारा, अमन-चैन एवं सौहार्द के भावना की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए तथा विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हम सभी को सजगता के साथ समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है।
इस अवसर पर बीएसए, अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन अनिल मिश्रा, महामंत्री जय सिंह सेंगर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।