उत्तर प्रदेश
रायबरेली: मिठाई विक्रेता ने बदमाशों ने 10 हजार लूटे
लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव-चिलौला मार्ग पर लोन नदी के पुल के समीप स्थित एक मिठाई की दूकान से अज्ञात लुटेरों ने 10 हजार रूपये नगदी लूट कर चम्पत हो गये। मिठाई विक्रेता के चिल्लाने पर बदमाशों ने फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। जानकारी के अनुसार रघुनाथगंज का रहने वाला सुरेश
Read in your preferred language.
लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव-चिलौला मार्ग पर लोन नदी के पुल के समीप स्थित एक मिठाई की दूकान से अज्ञात लुटेरों ने 10 हजार रूपये नगदी लूट कर चम्पत हो गये। मिठाई विक्रेता के चिल्लाने पर बदमाशों ने फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। जानकारी के अनुसार रघुनाथगंज का रहने वाला सुरेश गोड़िया कोनी गांव के समीप मिठाई की दूकान करता है। रात 10 बजे के करीब मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाश उसकी दूकान में घुस गये और एक ने मिठाई पूछी तो दूसरे ने तमंचा निकाल कर गल्ले से 10 हजार रूपये निकाल लिए। व्यापारी ने जब विरोध किया तो उसे तमंचा लगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जब चिलौला की ओर बदमाश भागे तो इसने आवाज लगायी। फलस्वरूप ग्रामीणों के दौड़ने पर बदमाश फायर कर भाग निकले। कोतवाली इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।