Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 PM
भारत

रायबरेली: पुलिस प्रशासन की लापरवाही से परिवार मिलने के लिए वृद्ध महिला परेशान

लालगंज /रायबरेली -लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित डीपेमऊ के निकट परिवारजनों से बिछड़ी एक वृद्ध महिला विगत एक माह से ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने महिला के खाने और पीने का प्रबंध करा दिया है इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले पर संज्ञान नही
Share:
Read in your preferred language.



लालगंज /रायबरेली -लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित डीपेमऊ के निकट परिवारजनों से बिछड़ी एक वृद्ध महिला विगत एक माह से ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने महिला के खाने और पीने का प्रबंध करा दिया है इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले पर संज्ञान नहीं लिया है जिसके चलते महिला अपने परिवार जनों से मिलने के लिए परेशान है वही महिला के मुताबिक बताया जा रहा है कि रंगापारा चाय बागान असम निवासी बता रही है उसकी भाषा न समझ पाने के कारण स्थानीय लोग उसके परिवारजनों से मिलवाने में अस्मर्थ है वहीं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है वही वीर सिंह ने बताया करीब एक माह से इस वृद्ध महिला का हम लोग इसका भरण पोषण करा रहे हैं कई बार अधिकारियों को फोन पर पूरे मामले की जानकारी कराई है लेकिन अभी तक अधिकारियों के द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला है यह महिला अपने परिवार से मिलने के लिए परेशान है।