डलमऊ/ रायबरेली : जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बनियानी मजरे सराय दिलावर गांव निवासी स्वर्गीय संजय कुमार यादव की पुत्री अंजली उम्र लगभग आठ वर्ष घर के सामने खेल रही थी। खेलते खेलते वह घर से 100 मीटर की दूरी पर तालाब पर पहुंच गई। बताया जाता है कि पैर फिसलने से बालिका तालाब में डूब गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। ढूंढने निकले परिजनों को जब बालिका तालाब के किनारे मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने मृतक बालिका को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर तैनात चिकित्सक रोहित कुमार चौरसिया ने मृत घोषित कर दिया। 1 साल पहले मृतक के पिता की मौत हुई थी। वहीं परिजनों ने बताया कि बालिका मानसिक विक्षिप्त भी थी। डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तालाब में डूबने से बालिका की मौत हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
उत्तर प्रदेश
रायबरेली : तालाब में डूबने से एक 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया
डलमऊ/ रायबरेली : जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बनियानी मजरे सराय दिलावर गांव निवासी स्वर्गीय संजय कुमार यादव की पुत्री अंजली उम्र लगभग आठ वर्ष घर के सामने खेल रही थी। खेलते खेलते वह घर से 100 मीटर की दूरी पर तालाब पर पहुंच गई। बताया जाता है कि पैर फिसलने से बालिका तालाब में डूब गई।
Read in your preferred language.