Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

पीलीभीत में पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल निलंबित

पीलीभीत के गौहनिया क्रॉसिंग के पास हुई बीते दिनों बैंककर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसपी अतुल कुमार ने अब पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल को निलंबित किया है। गौहनिया रेलवे क्राॅसिंग के पास बीते दिनों सात लोगों ने निजी बैंककर्मी की पीटकर हत्या कर दी थी। निजी बैंक कर्मी य
Share:
पीलीभीत में पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल निलंबित
Read in your preferred language.

पीलीभीत के गौहनिया क्रॉसिंग के पास हुई बीते दिनों बैंककर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसपी अतुल कुमार ने अब पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल को निलंबित किया है।

गौहनिया रेलवे क्राॅसिंग के पास बीते दिनों सात लोगों ने निजी बैंककर्मी की पीटकर हत्या कर दी थी। निजी बैंक कर्मी युसूफ अलीगढ़ से अपनी ननिहाल आया थ। वह चिड़ियादाह में अपनी ननिहाल जा रहा था। गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से वह लापता हो गया। परिजन सुनगढ़ी थाने गए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एसपी ने इस मामले में अब पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज सुनील शर्मा को और हेड कांस्टेबल नफीस अहम को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया।