Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

आगरा में किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार, जिस पर भरोसा किया वही जिस्मफरोशाें को बेच गया, अड्डा संचालिका मौके से भागी

आगरा में प्रेमी किशोरी का सौदा कर गया उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। एनजीओ की सूचना पर जब छापा मारा तो पीड़िता बरामद की। ताजगंज के बसई में कैद करके रखी गई थी राजस्थान की पीड़ित लड़की। बीमार घरवालों की मदद के बहाने आता था आरोपित। महिला की तलाश में जुटी है पुलिस। आगरा के बसई में किशोरी को बंधक
Share:
आगरा में किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार, जिस पर भरोसा किया वही जिस्मफरोशाें को बेच गया, अड्डा संचालिका मौके से भागी
Read in your preferred language.

आगरा में प्रेमी किशोरी का सौदा कर गया उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। एनजीओ की सूचना पर जब छापा मारा तो पीड़िता बरामद की। ताजगंज के बसई में कैद करके रखी गई थी राजस्थान की पीड़ित लड़की। बीमार घरवालों की मदद के बहाने आता था आरोपित। महिला की तलाश में जुटी है पुलिस।

आगरा के बसई में किशोरी को बंधक बना देह व्यापार कराया जा रहा था, पुलिस को इससे बेखबर थी। राजस्थान के बूंदी जिले की रहने वाली किशोरी को धोखा देकर प्रेमी 10 दिन पहले ताजगंज के बसई में सौदा कर गया। उसे कैद में रख जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

एनजीओ की सूचना पर ताजगंज पुलिस ने मानव तस्करी निरोधक थाने की टीम ने शनिवार शाम को बसई में छापा मार किशोरी को बरामद कर लिया। मौके से दो महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। अड्डा संचालिका मौके से भाग गई।

एनजीओ की सूचना पर मारा छापा
एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया एनजीओ फ्रीडम फर्म ने शनिवार को संपर्क किया। एनजीओ ने बताया कि बसई में अंडे वाली गली में नूतन के घर में देह व्यापार कराया जा रहा है। राजस्थान के बूंदी जिले की 17 वर्षीय किशोरी को 10 दिन पहले यहां लाई गई है। उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस टीम ने नूतन के मकान पर छापा मारा। वह मौके से भाग गई।

बंधक बनाकर रखी थी किशाेरी
पुलिस ने वहां बंधक बना रखी गई किशोरी को मुक्त करा लिया।पुलिस को देख किशोरी रोने लगी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बीमार रहते हैं। उनके इलाज को मां को रुपये उधार दिए थे। घर आने-जाने के दौरान उसकी आकाश युवक से मित्रता थी। वह बहाने से उसे आगरा लेकर आया था। धोखे से उसे यहां पर उसका सौदा करके चला गया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए
एसीपी ने बताया मौके से पीपल मंडी के दीपक, कश्मीरी बाजार के फैजान, ताजगंज के आदिल के अलावा 25 और 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला नूतन की सहयोगी है। लंबे समय से यहां रह रही थी। किशोरी की काउंसलिंग कराई जाएगी।

कैद से निकलने की उम्मीद छो़ड़ चुकी थी किशोरी
किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह कैद से निकलने की उम्मीद छोड़ चुकी थी। उसके अलावा एक युवती भी साथ रहती है। वह यहां के माहौल में ढल चुकी है। युवती ने उसे बताया कि यहां से भागना मुश्किल है। भागने का प्रयास करने पर उसे जान से मार देंगे। अड्डा संचालिका नूतन ग्राहकों से मिलने वाली रकम का आधा हिस्सा अपने पास रख लेती थी।