Wednesday, 18 November 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा 01 अपहृता/पीड़िता एवं उसकी नाबालिक पुत्री को सकुशल बरामद किया गया

Share:
प्रयागराज, थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा 01 अपहृता/पीड़िता एवं उसकी नाबालिक पुत्री को सकुशल बरामद किया गया
जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज,
            पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-58/2013 धारा-364/419/420 भा0द0सं0 से सम्बंधित गुमशुदा 01 महिला अनामिका उर्फ सुमन विश्वकर्मा पुत्री राम सजीवन निवासीगण ग्राम चकिया धमौर थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज तथा उसकी नाबालिक पुत्री को थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक-15.11.2026 को गांधीनगर जनपद चन्दौली से सकुशल बरामद किया गया । बरामद अपहृता/पीडिता को सी0डब्ल्यू0सी0 व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । 
                  उल्लेखनीय है कि दिनांक-13.03.2013 को आवेदक रमापति मौर्या पुत्र स्व0 बैजनाथ नि0ग्राम चकिया धमौर थाना बहरिया प्रयागराज पोती अनामिका उर्फ सुमन विश्वकर्मा उपरोक्त को रमाकान्त यादव पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम साधोपुर थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज व उसके कुछ साथियो द्वारा दिनांक-31.01.2013 को माघ मेला 2013 मे खाना बनाने हेतु ले जाया गया था किन्तु माघमेला समाप्त होने के बाद आवेदक की पोती अनामिका उर्फ सुमन उपरोक्त वापस नही आयी । जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बहरिया पर मु0अ0सं0-58/2013 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।