प्रयागराज : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-6.0” के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 15.10.2026 को श्रीमान पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में गंगानगर जोन के पुलिस टीम/मिशन शक्ति टीमों द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलने वाली निःशुल्क कोचिंग व करियर के अवसरों के सम्बन्ध मे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा बालिकाओं/महिलाओं को साइबर सुरक्षा (Cyber Security) के प्रति बेहद व्यापक रूप से जागरूक किया गया । टीम ने वर्तमान समय में ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान करना, और व्यक्तिगत जानकारी (फोटो/डेटा) का गलत इस्तेमाल आदि के बारे में विस्तार से बताया । साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का बेहद सावधानीपूर्वक और सुरक्षित उपयोग करने, किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने तथा अपनी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करने की महत्वपूर्ण सलाह दी गई ।
अभियान के दौरान गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, दुर्गा पंडालों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे पुलिस आपात सेवा-112, वूमेन पावरलाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, सीएम हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 व मिशन शक्ति केंद्र आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया तथा पम्पलेट वितरित किए गए ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858