Thursday, 19 November 2026 | 11:37 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे पर,

Share:
प्रयागराज, राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे पर,
प्रयागराज, राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे पर,

महिला जनसुनवाई के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी प्रतिभाग

प्रयागराज 18 नवंबर, 2026

राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा, श्रीमती विजया रहाटकर 19 नवंबर को प्रयागराज में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगी तथा महिला सुरक्षा, पुलिसिंग, शिकायत निवारण और महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दौरे में आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना मिश्रा भी माननीय अध्यक्षा के साथ रहेंगी।

19 नवंबर को प्रयागराज में माननीय अध्यक्षा प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नेहरू ग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित ‘यशोदा AI’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। पूर्वाहन 11:00 बजे माननीय अध्यक्षा जिला पंचायत भवन में ‘जेंडर सेंसिटिव पुलिसिंग एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की प्रभावी जांच’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

तत्पश्चात माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती रहाटकर दोपहर 12:00 बजे से सर्किट हाउस सभागार, प्रयागराज में महिला जनसुनवाई की अध्यक्षता करेंगी। महिला जनसुनवाई महिलाओं को अपनी शिकायतें सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करेगी। पूर्व-पंजीकृत शिकायतों के साथ-साथ जनसुनवाई के दौरान वॉक-इन शिकायतें भी स्वीकार की जाएंगी।

दोपहर 2:00 बजे से माननीय अध्यक्षा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक में महिलाओं से संबंधित मुद्दों तथा शिकायतों के निवारण के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात माननीय अध्यक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संवाद करेंगी, जिसमें उनके अनुभवों, चुनौतियों और महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

यह दौरा महिलाओं के साथ जमीनी स्तर पर सीधे संवाद स्थापित करने, उनकी शिकायतों के प्रभावी निवारण तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े संस्थागत प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। महिला जनसुनवाई, प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकों और विभिन्न हितधारकों के साथ संवाद के माध्यम से आयोग महिलाओं की समस्याओं एवं चिंताओं के प्रति प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।