Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 PM
मनोरंजन

प्रतीक सहजपाल ने खतरों के खिलाडी 12 से बाहर होते ही मारा मेकर्स को ताना

प्रतीक सहजपाल ने रिएलिटी शोज की बदौलत लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। बिग बॉस 15 में आकर प्रतीक सहजपाल ने खूब लाइमलाइट बटोरी। हालांकि इससे पहले भी वह कई रिएलिटी शो का हिस्सा रह चुके थे लेकिन उन्हें असली पहचान बिग बॉस से ही मिली। जल्द ही प्रतीक सहजपाल टीवी के स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 1
Share:
प्रतीक सहजपाल ने खतरों के खिलाडी 12 से बाहर होते ही मारा मेकर्स को ताना
Read in your preferred language.

प्रतीक सहजपाल ने रिएलिटी शोज की बदौलत लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। बिग बॉस 15 में आकर प्रतीक सहजपाल ने खूब लाइमलाइट बटोरी। हालांकि इससे पहले भी वह कई रिएलिटी शो का हिस्सा रह चुके थे लेकिन उन्हें असली पहचान बिग बॉस से ही मिली। जल्द ही प्रतीक सहजपाल टीवी के स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में नजर आने वाले हैं। इस समय इस शो की शूटिंग केपटाउन में हो रही है। खतरों के खिलाड़ी 12 में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) को देखने के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। इस शो के सेट से हाल ही में खबर आई थी कि शिवांगी जोशी के बाद मेकर्स ने प्रतीक सहजपाल को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब प्रतीक सहजपाल ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जिससे उनके एलिमिनेशन की खबर पर पक्की मुहर लग चुकी है।
कुछ घंटे पहले ही प्रतीक सहजपाल ने ट्वीट के जरिए अपने दिल का हाल बयान किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'रोकना चाहें थामना चाहें…रेत किसी के हाथ ना आए। खुशी जो दे रूह को सुकून, हमेशा दिल की ही सुनी है। दिल की सुन के यहां तक आया हूं।' प्रतीक सहजपाल के इस ट्वीट को देखने के बाद लोग उनकी हिम्मंत बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप जहां तक भी आए हो हम आपके साथ हमेशा हैं।' एक यूजर ने लिखा है, 'शेर शेर होता है भले ही चीजें खिलाफ हो…।'