Wednesday, 25 November 2026 | 7:59 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में दो शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तुलसी वाटिका तिराहा के पास रविवार की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से तीन चोरी की बाइकें बरामद कीं। इसके साथ ही दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद वाहनों चोरों को जेल भेजा गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह कोतवा
Share:
मैनपुरी में दो शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तुलसी वाटिका तिराहा के पास रविवार की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से तीन चोरी की बाइकें बरामद कीं। इसके साथ ही दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद वाहनों चोरों को जेल भेजा गया।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप सेंगर को सूचना मिली कि शहर में तुलसी वाटिका तिराहा के पास शातिर चोर बाइकों को बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने परौंख पुल से बदनपुर मार्ग पर पहुंच कर पिकअप व उसमें सवार दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

पिकअप में लगी काली पन्नी हटा कर देखा गया तो उसमें चोरी की तीन बाइकें बरामद हुईं। पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम अली शेर उर्फ सफी उर्फ डोकर निवासी बड़ाहार घिरोर और सूरज उर्फ उचना निवासी हनुमानगढ़ नगला मिर्जा छोटा थाना उत्तर फिरोजाबाद बताया। जांच के दौरान पिकअप भी चोरी की पाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद वाहन चोरों को जेल भेजा।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ