Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

सुबह-शाम होने लगा गुलाबी ठंड का अहसास, गिरा तापमान; जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब ठंड ने दस्तक दे दी है। रात में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है और धीरे-धीरे गर्म कपड़े भी निकलने लगे हैं। शनिवार को सुबह की सैर को निकले लोगों को अच्छी खासी ठंड का अहसास हुआ।आसमान पूरी तरह से साफ रहा। ऐसे में धूप खुलकर खिली। टहलने वाले लोगों ने सुबह की
Share:
सुबह-शाम होने लगा गुलाबी ठंड का अहसास, गिरा तापमान; जानें मौसम का हाल
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब ठंड ने दस्तक दे दी है। रात में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है और धीरे-धीरे गर्म कपड़े भी निकलने लगे हैं। शनिवार को सुबह की सैर को निकले लोगों को अच्छी खासी ठंड का अहसास हुआ।आसमान पूरी तरह से साफ रहा। ऐसे में धूप खुलकर खिली। टहलने वाले लोगों ने सुबह की धूप का भी आनंद लिया।

उत्तर प्रदेश में अब मौसम बदल रहा है। धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तराई के जिले में मौसम में खासा बदलाव आ गया है। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जहां सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है तो वहीं दोपहर में तेज धूप खिली रहती है।

शनिवार को सुबह की सैर को निकले लोगों को अच्छी खासी ठंड का अहसास हुआ।आसमान पूरी तरह से साफ रहा। ऐसे में धूप खुलकर खिली। टहलने वाले लोगों ने सुबह की धूप का भी आनंद लिया। लोगों को अब ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह धुंध भी देखने को मिल रही है।

तापमान में लगातार आ रही है गिरावट
दरअसल पिछले सोमवार को हुई तेज बरसात और ओलावृष्टि के बाद से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इसी से मौसम का मिजाज बदला है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 32.33 डिग्री और न्यूनतम 20-21 डिग्री के आसपास चल रहा था। यह तापमान अब क्रमश: 28.29 और 16-17 डिग्री पर आ गया है।

ठंड का दौर हुआ शुरू
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। डा. ढाका ने बताया कि यह मौसम गेहूं की बोआई के लिए बेहद अनुकूल है। ठंड का दौर शुरू हो जाने के कारण गेहूं का जमाव अच्छे ढंग से होगा। किसानों ने धान की कटाई के बाद खेतों में गेहूं की बुआई के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।