Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
UP News

पीलीभीत के युवक की गौर में ट्रेन से कटकर मौत

गौर रेलवे स्टेशन की बीच गेट संख्या 218 के पास रविवार की रात में 28 वर्षीय युवक से कटकर मौत हो गई। उसकी पहचान जनपद पीलीभीत के वीरशाह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, सुमही गांव के पास अप और डाउन रेलवे लाइन की बीच क्षत-विक्षत शव को देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने य
Share:
पीलीभीत के युवक की गौर में ट्रेन से कटकर मौत
Read in your preferred language.

गौर रेलवे स्टेशन की बीच गेट संख्या 218 के पास रविवार की रात में 28 वर्षीय युवक से कटकर मौत हो गई। उसकी पहचान जनपद पीलीभीत के वीरशाह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, सुमही गांव के पास अप और डाउन रेलवे लाइन की बीच क्षत-विक्षत शव को देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान करने की कोशिश की तो वहां मजदूरी करने वाले कुछ युवक इकट्ठा हुए। पीलीभीत के सुरजीत ने मृतक युवक की वीरशाह के रूप मे पहचान करते हुए पुलिस को बताया कि वह लोग गन्ने की कटाई और छिलाई करने आए थे।

उसने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को वीरशाह किसी साथी को बिना कुछ बताए चला गया और कुछ देर बाद पता चला कि उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। उसके साथियों की ओर से मृतक की पहचान कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।