Tuesday, 15 September 2026 | 5:33 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : दहेज में मोटर साइकिल और दो लाख रुपये नकद न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चका निवासी मोहम्मद असरत पुत्र अच्छन हुसैन ने शिकायती पत्र देकर बताया की उसने बहन रेशमा की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व बहेड़ी के एक गांव निवासी युवक से की थी। शादी में अपनी समर्थ के अनुसार काफी दान दहेज दिया, लेकिन दिए हुए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। दह
Share:
पीलीभीत : दहेज में मोटर साइकिल और दो लाख रुपये नकद न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
Read in your preferred language.

जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चका निवासी मोहम्मद असरत पुत्र अच्छन हुसैन ने शिकायती पत्र देकर बताया की उसने बहन रेशमा की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व बहेड़ी के एक गांव निवासी युवक से की थी। शादी में अपनी समर्थ के अनुसार काफी दान दहेज दिया, लेकिन दिए हुए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और दो लाख रुपयों की मांग करते थे। आरोप है कि 20 मई को पति ने रेशमा को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के भाई ने थाना जहानाबाद पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है। जहानाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।