Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : भाजपा सदर विधायक संजय सिंह के द्वारा किया गया दर्जनों गांवों का दौरा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां।

पीलीभीत : भाजपा के युवा सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के द्वारा विकास खंड अमरिया और ललोरीखेरा क्षेत्र के 15 गांव में ताबड़तोड़ दौरा किया गया है। भाजपा सदर विधायक संजय सिंह गंगवार और विकासखंड अमरिया के ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह के साथ ग्राम डांग,अमखेड़ा, अमखड़िया, लदपुरा,सिरसी,सेमरखेड़ा,परेवा वैश्य
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत : भाजपा के युवा सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के द्वारा विकास खंड अमरिया और ललोरीखेरा क्षेत्र के 15 गांव में ताबड़तोड़ दौरा किया गया है।
भाजपा सदर विधायक संजय सिंह गंगवार और विकासखंड अमरिया के ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह के साथ ग्राम डांग,अमखेड़ा, अमखड़िया, लदपुरा,सिरसी,सेमरखेड़ा,परेवा वैश्य, बरहा विक्रम, मुरसेना बख्श,बसंतपुर, भान दांडी,भंगाडांडी,चक कटैया गांव का दौरा कर जन सभाएं की।जनसभा में विधायक संजय सिंह गंगवार ने भाजपा सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया है भारतीय जनता पार्टी का एक ही नारा है सबका साथ और सबका विकास भाजपा
ने ही सभी धर्मों का सम्मान और सभी को एक समान समझा जाता है तथा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनमानस को दी जा रही सरकारी योजनाओं में भी किसी तरह का कोई भी पक्षपात नहीं किया जाता है। विधायक संजय सिंह ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा, बिजली से संबंधित,तथा क्षेत्र में सभी क्षेत्रवासियों को सम्मान देते हुए विकास कार्य कराया है।ब्लाक प्रमुख सरदार श्याम सिंह ने भी सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में क्षेत्रवासियों को जानकारी देकर गांव वासियों को जागरूक किया है।ग्राम डांग में
जनसभा के दौरान पप्पू प्रधान सहित दो अन्य लोगों ने भाजपा सदस्यता ग्रहण की है।भाजपा सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के द्वारा गांवो में किए गए दौरे के दौरान अमरिया ब्लाक प्रमुख सरदार श्याम सिंह के अलावा प्रकाश सिंह संधू,डॉ मेजर सिंह,शेखर त्यागी,गंगा सिंह गंगवार, मंडल अध्यक्ष मानसिंह,एडवोकेट परवेज मलिक,अकील अहमद इदरीसी एडवोकेट के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।
रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत