Tuesday, 15 September 2026 | 10:30 AM
भारत

पीलीभीत:स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूरनपुर क्षेत्र में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर के निर्देशन में रैली निकाली

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूरनपुर क्षेत्र में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर से खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर श्री मदन लाल वर्मा जी के निर्देशन में रैली निकाली. क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तथा रेडक्रास के आजीवन सदस्य कौशलेंद्
Share:
Read in your preferred language.

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूरनपुर क्षेत्र में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर से खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर श्री मदन लाल वर्मा जी के निर्देशन में रैली निकाली.
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तथा रेडक्रास के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर से खंड शिक्षा अधिकारी श्री मदनलाल वर्मा जी के निर्देशन में एक जागरूकता रैली निकाली गई. जिसको पूरनपुर के अधिशासी अधिकारी श्री आरके भार्गव जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया. इस रैली में कम अपोजिट कन्या पूरनपुर प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर नंबर 1 प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती के बच्चों ने भाग लिया. इस रैली में आरके भार्गव अधिशासी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी नीरज कुमार, रोटरी क्लब एवं रेड क्रॉस सोसाइटी से कौशलेंद्र सिंह भदौरिया उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बृजेश शुक्ला, इंदु गंगवार, ऋषि सक्सेना, सरिता भारती, फरजाना, नईम आरा, श्रद्धा प्रीति पांडे रोहित मिश्रा, ए आर पी सुरेश गंगवार ताहिर अली, समेत कई लोग उपस्थित रहे.