Tuesday, 15 September 2026 | 2:19 PM
भारत

पीलीभीत :नगदी आभूषण लेकर दो युवतियां फरार,रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर।दो अलग-अलग घरों से नाबालिग घर में रखा माल जाकर लेकर फरार हो गई।काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका।अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि शनिवार को वह किसी काम से गई थी।उसकी पुत्री
Share:
पीलीभीत :नगदी आभूषण लेकर दो युवतियां फरार,रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।दो अलग-अलग घरों से नाबालिग घर में रखा माल जाकर लेकर फरार हो गई।काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका।अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि शनिवार को वह किसी काम से गई थी।उसकी पुत्री घर पर अकेली थी।वापस आने के दौरान युवती घर से गायब मिली।इस पर परिजनो के पैरों तले जमीन खिसक गई।कमरे के अंदर जाकर देखा तो माल जेवर के अलावा नगदी भी गायब थी।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।तलाश करने के दौरान पड़ोस की रहने वाली एक महिला बाहर गई हुई थी।घर में उसकी पुत्री अकेली थी।इसी दौरान मौका पाकर रिस्तेदारी में आई एक युवती भी फरार हो गई।काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका।तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने वताया कि दोनो मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।शीघ्र ही दोनो को बरामद कर लिया जायेगा।