Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: एक ही परिवार के तीन लोगों को लगा करंट

पीलीभीत : कलीनगर कस्बा के रहने वाले बनवारी लाल की हालत ठीक न होने की वजह से विद्युत विभाग का विल जमा नहीं कर पाए. जिसके चलते 23 सितम्बर 2020 को विद्युत विभाग की तरफ से उनका कनेक्शन काट दिया गया. परंतु आज वनवारी लाल के पुत्र आलोक कुमार के द्बारा घर की साफ सफाई करते समय लोहे की कुठिया छूने से उस में च
Share:
पीलीभीत:  एक ही परिवार के तीन लोगों को लगा करंट
Read in your preferred language.

पीलीभीत : कलीनगर कस्बा के रहने वाले बनवारी लाल की हालत ठीक न होने की वजह से विद्युत विभाग का विल जमा नहीं कर पाए. जिसके चलते 23 सितम्बर 2020 को विद्युत विभाग की तरफ से उनका कनेक्शन काट दिया गया. परंतु आज वनवारी लाल के पुत्र आलोक कुमार के द्बारा घर की साफ सफाई करते समय लोहे की कुठिया छूने से उस में चिपक गये. उन्हें चिपका देख उनकी पत्नी और माँ ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया तो वो भी उससे चिपक गई . मोहल्ले के लोगों ने लकडी के डँडे से इन को करंट से छुड़वाया. जिससे आलोक कुमार का हाथ नहीं उठ रहा है.उनकी पत्नी की भी हालत ठीक नहीं है.विद्युत विभाग की ऐसी घोर लापरवाही के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की जान वा मुस्किल से बच पाई.

रि: फूल चंद राठौर