Tuesday, 15 September 2026 | 10:11 AM
भारत

पीलीभीत :कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओं से सम्बन्धित निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराने हेतु नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। सेतु निगम द्वारा बीसलपुर के ग्राम नगरिया फतेहपुर के निकट
Share:
पीलीभीत :कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।
Read in your preferred language.

पीलीभीत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओं से सम्बन्धित निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराने हेतु नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई।
सेतु निगम द्वारा बीसलपुर के ग्राम नगरिया फतेहपुर के निकट निर्माणाधीन पुल के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता सेतु निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि अवशेष मिट्टी का कार्य तेजी के साथ पूर्ण कराया जाये। उन्होने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। आवास विकास द्वारा पर्यटन हेतु बीसलपुर स्थित लिलहर शिव सरोवर, पूरनपुर विधानसभा में गोमती उद्गम स्थल, पीलीभीत में प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर ब्रहमचारीघाट व बरखेडा में पंचप्रयास आश्रम के कार्यों को प्राथमिकता के आधार तेजी के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। समीक्षा के दौरान सीएनडीएस द्वारा पूरनपुर में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज, ट्रासमिशन सबस्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुकरीखेडा सहित अन्य कार्यो की समीक्षा करते हुये कार्यो को तेजी के साथ कराने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सीमा अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।