Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 PM
भारत

पीलीभीत :राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा ऑर्गेनिक हब का फीता काटकर किया गया उद्घाटन।

राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिले उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज तहसील सदर कैम्पस में स्थापित कृषक संगठन औद्योगिक हब का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने का कहा कि प्रदेश का पहला ऑर्गेनिक हब जनपद में खोला गया है, ऑर्गेनिक हब कृषक संगठनों द्वारा चलाया जायेगा।
Share:
पीलीभीत :राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा ऑर्गेनिक हब का फीता काटकर किया गया उद्घाटन।
Read in your preferred language.

राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिले उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज तहसील सदर कैम्पस में स्थापित कृषक संगठन औद्योगिक हब का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने का कहा कि प्रदेश का पहला ऑर्गेनिक हब जनपद में खोला गया है, ऑर्गेनिक हब कृषक संगठनों द्वारा चलाया जायेगा। उक्त हब में दाल, आटा, मशरूम, देशी घी, हल्दी सहित अन्य विभिन्न प्रकार खाद्य पदार्थों को रखा जायेगा। उक्त हब में कृषक संगठन अपने उत्पाद को रखेगें और सीधे ग्राहक को बिक्री करेगे, जिससे कि कृषक संगठनों को लाभ मिलेगा। जनपद के किसान भाईयो अधिक से अधिक संख्या में संगठनों से जुडे। इसके साथ ही साथ तहसील सदर में मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा दीर्घा व वन स्टाप सेन्टर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि दीर्घा भारतीय इतिहास की प्रमुख उपलब्धियां, फिल्म जगत, खेल जगत आदि को दर्शाया गया है। इसके साथ ही साथ वन स्टाप सेन्टर के माध्यम से शिकायतकर्ता की शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। सेन्टर के माध्यम से शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की प्रगति के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त कर सकेगें व अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकेगें।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।