Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सुनगढ़ी पर किया गया अर्दली रूम।

पीलीभीत : 15-02-21 की देर रात पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना सुनगढ़ी पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। थाना कार्यालय, मालखाना, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई रखने आदि आवश्यक द
Share:
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सुनगढ़ी पर किया गया अर्दली रूम।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : 15-02-21 की देर रात पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना सुनगढ़ी पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। थाना कार्यालय, मालखाना, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई रखने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्रों का गुडवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी व थाना सुनगढ़ी के समस्त सब इस्पेक्टर उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत