Tuesday, 15 September 2026 | 3:11 PM
भारत

पीलीभीत: लॉकडाउन की स्थिति का निरीक्षण करने जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक पूरनपुर पहुंचे।

पीलीभीत: आज दिनांक 21 मई 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा कस्बा पूरनपुर में भ्रमण कर कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्र व लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय ने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में कोविड वैक्सीनश
Share:
पीलीभीत: लॉकडाउन की स्थिति का निरीक्षण करने जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक पूरनपुर पहुंचे।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: आज दिनांक 21 मई 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा कस्बा पूरनपुर में भ्रमण कर कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्र व लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय ने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में कोविड वैक्सीनशन व कोविड टेस्ट की जानकारी ली व मेडिकल स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। महोदय ने कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में बैरियर पर लगे पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। महोदय द्वारा लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को ड्यूटी पर मौजूद पुलिस से चेकिंग करवाई गई व अनियमितता पाए जाने पर चालान करवाया तथा आवश्यक कार्य हेतु बाहर निकले व्यक्तियों को पूछताछ उपरांत जाने दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना पूरनपुर को निर्देश दिये कि जरूरी कार्य से बाहर निकले वाहन/व्यक्तियों को पूंछतांछ कर जाने दिया जाये और शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराया जाये तथा लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जाये। इस दौरान एसडीएम पूरनपुर व क्षेत्राधिकारी पूरनपुर भी मौजूद रहे ।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत