Wednesday, 16 September 2026 | 10:08 PM
भारत

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही टी0जी0टी0 परीक्षा के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली में राजकीय बालिका इण्टर कालेज तथा द्वितीय पाली में ड्रमण्ड राजकीय इण्टर व वीरांगना अवन्ती बाई इण्टर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कि
Share:
पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई।
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही टी0जी0टी0 परीक्षा के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली में राजकीय बालिका इण्टर कालेज तथा द्वितीय पाली में ड्रमण्ड राजकीय इण्टर व वीरांगना अवन्ती बाई इण्टर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की जांच करते हुये पहचान पत्र से मिलान किया गया साथ ही साथ कक्ष निरीक्षकों की भी जांच कराई गई तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को कडे़ निर्देश दिये गये कि परीक्षा के दौरान नियमित कक्षों का भ्रमण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाये।
परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में कुल 1233 परीक्षार्थियों में 1103 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 103 अनुपस्थित रहे व द्वितीय पाली में कुल 1767 परीक्षार्थियों में 1543 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 224 अनुपस्थित रहे। परीक्षा जनपद के 04 केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। जनपद के सभी केन्द्रों पर कोविड नियमों का अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री देवेन्द्र प्रताप मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट श्री अरूण कुमार सिंह, सीओ सिटी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।