Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : बहन की जानकारी करने गए आरोपी ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पूरनपुर। बहन की जानकारी करने गए आरोपी ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने बताया कि 17 अप्रैल को शाम उसकी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।देर रात तक उसकी सूचना न मिलने पर परिजनों ने
Share:
पीलीभीत : बहन की जानकारी करने गए आरोपी ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
Read in your preferred language.

पूरनपुर। बहन की जानकारी करने गए आरोपी ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने बताया कि 17 अप्रैल को शाम उसकी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।देर रात तक उसकी सूचना न मिलने पर परिजनों ने खलबली मच गई।परिजनों ने युवती की काफी खोजबीन की।लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों ने माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी एक युवक पर आरोप लगाया है।युवक ने बताया कि बहन की तलाश करने के दौरान आरोपी का मोबाइल उसको मिला,फिर पीड़ित ने फोन किया और अपनी बहन के बारे में जानकारी जुटाई तो आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।बहन के बारे में पूछने पर पूरे परिवार को देख लेने की धमकी दी।मामले को लेकर खलबली मच गई।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जमुनिया खास निवासी सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।युवती की तलाश की जा रही है।जल्दी उसको बरामद किया जाएगा।