Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 PM
भारत

पीलीभीत :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ

पूरनपुर/पीलीभीत ।जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 22 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्
Share:
पीलीभीत :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ
Read in your preferred language.

पूरनपुर/पीलीभीत ।जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 22 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, सभी अधिकारी दोनों पक्षों को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करायें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी कलीनगर, तहसीलदार कलीनगर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।