Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 PM
भारत

पीलीभीत: पुवायां विधायक चेतराम ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा करके सुनी समस्याएं, बताईं सरकार की उपलब्धियां।

पीलीभीत/ पूरनपुर: भाजपा के अभियान के तहत विधायकों की ड्यूटी दूसरे विधानसभा क्षेत्र में लगा कर पड़ताल कराई जा रही है वहीं सरकार की योजनाएं बताई जा रही हैं। इसी क्रम में आज पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पुवायां के विधायक चेतराम ने दौरा करके जनता की समस्याएं सुनीं और सरकार की उपलब्धियां बताईं।
Share:
पीलीभीत: पुवायां विधायक चेतराम ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा करके सुनी समस्याएं, बताईं सरकार की उपलब्धियां।
Read in your preferred language.

पीलीभीत/ पूरनपुर: भाजपा के अभियान के तहत विधायकों की ड्यूटी दूसरे विधानसभा क्षेत्र में लगा कर पड़ताल कराई जा रही है वहीं सरकार की योजनाएं बताई जा रही हैं। इसी क्रम में आज पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पुवायां के विधायक चेतराम ने दौरा करके जनता की समस्याएं सुनीं और सरकार की उपलब्धियां बताईं।
पुवायां विधायक चेतराम ने आज पूरनपुर के गांव नजीरगंज, चतीपुर, सुल्तानपुर, पटिहन, श्री नगर गांवों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। विधायक ने लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरकार ने किसान हित में 3 कानूनों को वापस ले लिया है। किसानों को लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। गरीबों को राशन दिया जा रहा है। सड़कें व बिजली की व्यवस्था भाजपा सरकार में काफी अच्छी हो गई है। प्रत्येक वर्ग के हित के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में भी साकार हो रही है। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोल्डी जोशी, विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र रितुराज पासवान, रामराखन, रामकिशन सहित कई लोग मौजूद रहे।