Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 PM
भारत

पीलीभीत : पूरनपुर पहुंची पंजाब पुलिस ने प्रेमी युगल को दवोचा

पूरनपुर। एक सप्ताह पहले एक युवक पंजाव की युवती को लेकर फरार हो गया था।मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।पंजाव पुलिस ने पूरनपुर पहुंच कर दोनो को बरामद कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एकक गांव निवासी आरोपी राजन कुछ माह पहले पंजाब में काम करने गया था।इस दौरान उसने वहां की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग ह
Share:
पीलीभीत : पूरनपुर पहुंची पंजाब पुलिस ने प्रेमी युगल को दवोचा
Read in your preferred language.

पूरनपुर। एक सप्ताह पहले एक युवक पंजाव की युवती को लेकर फरार हो गया था।मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।पंजाव पुलिस ने पूरनपुर पहुंच कर दोनो को बरामद कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के एकक गांव निवासी आरोपी राजन कुछ माह पहले पंजाब में काम करने गया था।इस दौरान उसने वहां की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया।एक सप्ताह पहले युवक अपनी युवती को लेकर फरार हो गया था।इस मामले में युवती के परिजनों ने पंजाब में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर शाम पंजाब पुलिस कोतवाली पहुंची।इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से गांव पहुंचकर छापामारी की।पंजाब पुलिस ने दोनो को घर से बरामद कर लिया।उसके बाद दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई।पंजाब पुलिस के पहुंचने से गांव में खलबली मच गई।कोतवाल अशोक पाल ने वताया कि पंजाब पुलिस आई थी।दोनो को साथ ले गई है।आरोपी पूरनपुर का रहने वाला था।उसके खिलाफ पंजाब में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।